लाइब्रेरी में जोड़ें

वज्रपात का समाधान




वज्रपात का समाधान (चौपाई)


वज्रपात हो रहा चतुर्दिक।

ताण्डव करता सतत अनैतिक।।

सब का चेहरा लगता काला।

किन्तु अपावन है मतवाला।।


गन्दा नाला का कीड़ा है।

करता बहु गन्दा क्रीड़ा है।।

पतित नीच से दूरी रखना।

मिलने की कोशिश मत करना।।


कभी निकट मत आने देना।

मारे उस को अपनी सेना।।

दूर खड़ा हो सैनिक बनना।

उस का चेहरा सतत कुचलना।।


"चेन" तोड़ना बहुत जरूरी।

कोरोना की तोड़ो चूड़ी।।

आपस में सहयोग चाहिये 

दो गज दूरी रोज चाहिये।।


चेहरा ढक कर चलते रहना।

साफ-सफाई नियमित करना। 

बाहर नहीं निकलना प्यारे।

खड़ा दीखना एक किनारे।।


अतिशय सावधान रहना है।

कोरोना का बल हरना है।।

कोरोना को मरना होगा।

दूर -दूर ही चलना होगा।।


बन एकाकी रहो अकेला।

कोरोना का कसो नकेला।।

अपनेआप मरेगा साला।

नीच-दुष्ट का कर मुँह काला।।





   5
2 Comments

Haaya meer

30-Dec-2022 07:09 PM

👌👌

Reply

Sachin dev

30-Dec-2022 04:22 PM

Nice

Reply